
हाथों से उठवाया गया मल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में गिरिराज पर्वत पर शौच करने के उपरांत शौच को जबरन उठवाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। ब्रजवासी युवा संगठन नाम की फेसबुक आईडी से यह वीडियो अपलोड किया गया है। बताया जा रहा है कि शौच करने वाले से संगठन के युवक ने ही गंदगी को हाथों से उठवाया। इसे लेकर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शौच करने वाले ने गिरिराज महाराज के भक्तों की आस्था से खिलवाड़ किया है। मगर, शौच हाथों से उठवाकर दूसरे युवक ने भी अमानवीय व्यवहार किया है।
