{“_id”:”6770e3dd1fec08ff07078af5″,”slug”:”young-man-died-after-being-hit-by-high-speed-vehicle-in-sultanpur-he-was-going-home-after-getting-off-duty-2024-12-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sultanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ड्यूटी से छूटने के बाद बाइक से घर जा रहा था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Accident Demo – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार की देर रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह ड्यूटी से छूटने के बाद घर जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
Trending Videos
हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर हुआ। मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले के अंतु थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर निवासी रोहित वर्मा (32) क्षेत्र में फर्टिलाइजर कंपनी में काम करता था। रविवार को उसका अवकाश रहता था। इसलिए शनिवार देर रात फर्टिलाइजर कंपनी में काम करके युवक बाइक से घर जा रहा था।
हेलमेट नहीं पहना था
हाईवे पर अहिमाने बाजार में शनिदेव ढाबे के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसने हेलमेट नहीं पहना था। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
किराये पर कमरा लेकर रहता था
यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि रोहित नौकरी के लिए सुल्तानपुर शहर में किराये पर कमरा लेकर रहता था। नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।