young man died during treatment who injured by iron rods coming out of drain under construction in Lucknow

नाला जहां हादसा हुआ, एंबुलेंस से शव लेकर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी लखनऊ में नगर निगम के ठेकेदार की लापरवाही से 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। दीपावली की रात फैजुल्लागंज में निर्माणाधीन नाले से निकले सरिया से अंकित (24) गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार रात केजीएमयू में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वह आठ दिन से जिंदगी के लिए जूझ रहे थे। आंख के पास धंसे सरिया को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दिया था। फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अंकित के पिता मूलचंद ने नगर निगम के ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव सीतापुर जिले के रमनगरा बसखेर गांव ले गए। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow : घर पर चल रही थी बेटी के जन्मदिन की पार्टी, उसी समय पिता ने उठाया खौफनाक कदम; लाश देख चीख उठे घरवाले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें