Young man dies under suspicious circumstances, body found hanging from a tree


loader



Trending Videos

झांसी। बरुआसागर के धमना खुर्द निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव गांव के बाहर नाले के पास पेड़ से टंगा मिला। परिजन ने जमीन के विवाद में गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस की छानबीन में युवक के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले। पुलिस ने आत्महत्या करने की आशंका जताई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

धमना खुर्द गांव का रहने वाला प्रदेश कुमार (44) पुत्र भरोसे खेती करता था। परिजन ने बताया कि प्रदेश का गांव में एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कई बार दोनों के बीच मारपीट हो चुकी है। दो दिन पहले भी मारपीट होने पर प्रदेश की पत्नी को बीच-बचाव करना पड़ा। परिजन का आरोप है कि मंगलवार रात सुलह-सफाई के लिए विपक्षियों के बुलाने पर प्रदेश उनके घर जाने की बात कर निकला था। रात में लौटकर नहीं आया। परिजन उसे तलाशते रहे। बुधवार सुबह गांव के बाहर नाले के पास पेड़ पर उसका शव लटका मिला। बरुआसागर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष शिवजीत सिंह के मुताबिक, प्रदेश शराब का आदी था। प्रारंभिक छानबीन में सुसाइड की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह मालूम चलेगी। उनका कहना है कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *