
etawah suicide case
– फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले के ताखा कस्बे में घर में चारपाई पर मृत अवस्था में युवक का शव पड़ा मिला है। मां ने सुबह देखा, तो घर में कोहराम मच गया। दो दिन पहले ही युवक घरआयl था। ऊसराहार थाना क्षेत्र के भरतिया गांव में रविवार सुबह करीब तीन बजे अश्विनी कुमार (18) घर में चारपाई पर मृत अवस्था में मिला।
मां प्रभा देवी ने बेटे को देखा, तो कोहराम मच गया। युवक के गले में फंदे के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मां ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में जिस कमरे में शव मिला है। उसी कमरे में साड़ी का फंदा छत से लटकता मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के सभी सबूतों को इकट्ठा किया है। बता दें कि लड़की भगाने के मामले में मृतक के पिता ओमपाल व बडे़ भाई दीपक उर्फ दीपू समेत चार लोगों के खिलाफ दो माह पहले ऊसराहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।