Young man falls from tractor wheel passes over him painful death

मृतक का फाइल फोट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एटा के थाना निधौली कलां क्षेत्र स्थित गांव धोलेश्वर के पास रविवार की रात करीब 9.30 बजे भाई के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहा युवक अचानक गिर गया। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर बड़ा भाई चला रहा था। उसने हादसे की जानकारी परिजन को दी। एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया।

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी सोनपाल सिंह (28) की मौत हुई है। मृतक के भाई धर्मेंद सिंह ने बताया कि वह खुद ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि सोनपाल किनारे बैठा था। हम दोनों सिकंदराराऊ से ट्रैक्टर की चारा कूटने वाली मशीन को सही कराकर रविवार की रात घर लौट रहे थे। कोहरा अधिक होने की वजह से गांव धोलेश्वर के पास ट्रैक्टर का पहिया गड्ढे में चला गया। इसकी वजह से ट्रैक्टर पर बैठा सोनपाल आगे गिर गया।

जब तक संभल पाता और मुझे पता लगता, ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से चढ़ता हुआ निकल गया। इसकी वजह से भाई गंभीर हालत में पहुंच गया। अकेले होने की वजह से उठाकर चिकित्सक के पास ले जाने में असमर्थ था। तब फोन कर परिजन को सूचना दी। उनके पहुंचने पर चिकित्सक के पास लेकर गए, वहां मृत बता दिया। 

थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि युवक का खुद के ही ट्रैक्टर से हादसा हुआ है। सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

वहीं थाना व कस्बा अवागढ़ में बाइकों की भिड़ंत सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे हो गई। इसमें घायल अरविंद कुमार निवासी खेरिया थाना अवागढ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जबकि सलमान निवासी सुल्तानपुरी नई दिल्ली और मस्ताना निवासी जलालपुर थाना बागवाला को भी हादसों में घायल होने पर भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें