young man first threw slipper on idol of Hanumanji In Etah then broke it and took out his eyes

अराजकता कर खंडित की गई हनुमान जी की मूर्ति
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में लोकसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सोमवार को अराजकतत्व ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। तड़के करीब 4 बजे उसने घटना को अंजाम दिया। पहले मूर्ति तोड़ी फिर उसकी आंखें निकालीं। लोगों ने देखा तो क्षेत्र में तनाव फैल गया। 

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी दलित समाज का युवक है। एक दजिन पहले वह मूर्ति पर चप्पल फेंककर मारा था। इस समय हम लोगों ने अज्ञानता समझ अनदेखा कर दिया था। कुछ ही घंटे बाद तड़के पहर उसने यह घटना कर दी। 

लोगों ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। हालांकि घटना के समय उसने शराब पी थी या नहीं यह नहीं पता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गड़रियान मोहल्ले की है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें