
पुलिस ने बचाई युवक की जान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने शुक्रवार दोपहर को यमुना किनारा मार्ग से यमुना में छलांग लगा दी। तेज बहाव में वह एक किलोमीटर तक पानी में बहता हुआ दशहरा घाट तक पहुंच गया। तभी जल पुलिस की नजर पड़ गई। बहते हुए मजदूर को बचाने के लिए स्टीमर से पुलिसकर्मी पहुंचे और उसे बचाया। अस्पताल में उपचार के बाद मजदूर की हालत में सुधार है। सूचना पर परिजन भी आ गए। उसकी पहचान पवन उर्फ टिंकू के रूप में हुई।
