Young man killed by hitting him on head with a hammer in Muzaffarnagar

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक की सिर में हथौड़ी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, थाना सिविल लाइन इलाके के मोहल्ला जनकपुरी में लेनदेन के विवाद में सन्नी (30) के सिर में लोहे की हथौड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। 

शहर कोतवाली के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी के रहने वाले युवक जनकपुरी में अपने दोस्त अजनेश की चारा काटने की मशीन के बाहर तख्त पर बैठा था। इसी दौरान उत्तरी रामपुरी निवासी नीरज मलिक वहां पहुंचा। उसने गाली गलौज करते हुए सन्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। 

हमले में वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेनदेन के विवाद में अंजाम दिया गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *