young man killed his wife and son In Agra bodies threw in canal

मृतका मुन्नी और बेटे की फाइल फोटो, आरोपी पति ओमेंद्र
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रेम विवाह के बाद युवक ने पत्नी को धोखा दिया। झगड़ा होने पर उसके मायके जाने पर दूसरी शादी रचा ली। इसका पता चलने पर पत्नी बेटे के साथ वापस आ गई। उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। युवक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बाइक से ले गया। फतेहपुर सीकरी में हत्या कर शव फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला का शव बरामद किया। बेटे के शव की तलाश की जा रही है।

किशनगंज, बिहार निवासी मुन्नी देवी बोदला स्थित ईंट मंडी में रहकर मजदूरी करती थी। तीन साल पहले अरसेना, सिकंदरा के ओमेंद्र उर्फ आशिक से पहचान हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में झगड़े होने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि एक साल पहले मुन्नी देवी मायके चली गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *