{“_id”:”67834428c93224b1e603360e”,”slug”:”young-man-murder-and-his-body-was-tied-in-a-sack-and-thrown-in-bushes-in-meerut-2025-01-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: नाक और मुंह से बह रहा था खून… शरीर पर भी गहरे जख्म; झाड़ियों में बोरे में बंद मिली युवक की लाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
meerut murder – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करीब 22 साल के युवक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में बीएनजी स्कूल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है।
Trending Videos
काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर युवक की पहचान के प्रयास कर रही है। बीएनजी स्कूल के पास शनिवार दोपहर झाड़ियों में पड़े एक बोरे को कुत्ते खींच रहे थे।
शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना भावनपुर पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोलकर देखा तो उसमें युवक का शव मिला। नाक और मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
युवक के पास से पहचान के लिए कुछ नहीं मिला। थाना क्षेत्र मेडिकल का होने के चलते वहां की पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की जानकारी करनी चाही, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली।