
घटनास्थल पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गांव बौआ के नजदीक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर युवक की हत्या की गई है। मृतक की शिनाख्त रामबरन यादव (34) के तौर पर हुई। रामबरन गांव महमदपुर कामी का रहने वाला था।
मौके पर पहुंचे उसके पिता ने बताया कि रामबरन शनिवार को मोहम्मदी जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। रविवार सुबह उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है।
