
बाल-बाल बचा विजय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार शाम को सचखंड एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री पहियों के नीचे पहुंच गया। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री और रेल स्टाफ की सांसें थम गईं। शोर मचाने पर करीब एक किलोमीटर आगे जाकर लोको पायलट में ट्रेन रोक दी। रेलकर्मियों ने यात्री को ट्रेन के नीचे से सकुशल बाहर निकाल लिया।
