young man shot dead condition of woman critical in land dispute in Etah

भैंस बांधने के विवाद में गोली मारकर युवक की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को जमीन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से युवक के पक्ष की पुष्पा देवी घायल है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां से आगरा के लिए रेफर किया गया है।

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के कठौली गांव में सुबह करीब 10 बजे की है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मानपाल यादव (27) की गोली मारकर हत्या की गई है। एक महिला घायल है। उसको आगरा के लिए रेफर किया गया है। सुबह भैंस बांधने को लेकर विवाद हुआ था। जिस जमीन पर भैंस बांधी जा रही थी, उसको लेकर पहले से भी विवाद चल रहा है। 

पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हमलावर फरार हो गए हैं। वारदात की सूचना पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *