
मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के पटियाली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने ख़ुद को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। सुबह करीब चार बजे जब परिवार के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी, तो नींद टूट गई। कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
