Young man stabbed to death, there was a dispute over buying meat, accused absconding, police engaged in search

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में गोश्त खरीदने के लिए विवाद में दुकानदार के चाकू से गुरुवार दोपहर युवक की गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी पड़ोसी युवक भाग निकला है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

एसपी उदयशंकर सिंह व एएसपी विजय शंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि गोश्त पहले खरीदने की बात पर विवाद हुआ है। थाना क्षेत्र के सराय कस्बा निवासी टिर्रु का पुत्र शेर अली (32) पुणे में टायर पंचर की दुकान चलाता था। वह ईद पर घर आया था।

घर से करीब 500 मीटर दूर कस्बा जीटी रोड पर स्थित दुकान से गोश्त खरीदने गया था। दुकान में पड़ोसी चमन भी गोश्त खरीदने पहुंचा था। उनके बीच गोश्त पहले खरीदने की बात पर विवाद होने लगा। विवाद के दौरान ही चमन ने गोश्त काटने के चाकू से शेर अली पर ताबड़तोड़ वार किए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *