{“_id”:”6770ceefc9f6a62ce006fcf6″,”slug”:”young-man-troubled-by-harassment-of-his-wife-and-village-youth-committed-suicide-in-lucknow-2024-12-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: एक गलती से उजाड़ लिया खुद का सुहाग, इस हाल में मिली पति की लाश; परिजन ने बहू और गांव के युवक पर लगाए आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Anuj Crime – फोटो : istock
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र के मझोरिया गांव में शनिवार सुबह उमेश यादव (35) का शव गांव के पास आम के बाग में लटका मिला। उन्होंने फंदा लगाया था। उनके पिता लल्ला यादव ने बहू मौसम यादव और गांव के विशाल यादव के खिलाफ बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को लटकाया गया है।
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक शिकायत मिली है। आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पिता लल्ला यादव ने बताया कि उनका बेटा स्कूल वैन चालक था। 23 दिसंबर को बहू गांव के विशाल यादव के साथ चंद्रिका देवी मंदिर गई थी। इसकी जानकारी होने पर बेटे ने विरोध किया था। इस बात पर बहू नाराज थी।
विशाल भी परेशान करता था
इसको लेकर वह उमेश को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। विशाल भी उमेश को गांव में परेशान करता था। परिजनों का कहना है कि उमेश ने मामले की शिकायत बीकेटी पुलिस से भी की थी। पुलिस ने विशाल को चेतावनी भी दी थी। हालांकि, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
रस्सी के सहारे फंदे पर लटकती मिली लाश
आजिज आकर शुक्रवार रात में उमेश घर से निकल गए। शनिवार सुबह उनका शव लटका मिला। उन्होंने गांव के पास वसीर के आम के बाग में रस्सी के सहारे फंदा लगाया था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उमेश की छह साल पहले शादी हुई थी। उनका तीन साल का बेटा है।