young man who was trying to escape from being beaten was crushed to death by a truck

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के राया थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने के विवाद में मारपीट हो गई। इस दौरान युवक खुद को बचाने के लिए भाग रहा था। तभी ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

गांव विसावली निवासी योगेश उम्र 22 वर्ष पुत्र धर्म सिंह हाथरस रोड़ पर कोयल फाटक के पास स्थित गणेश वाटिका में काम करता है। सोमवार की शाम वाटिका में एक कार्यक्रम हुआ था। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह पांच बजे वाटिका के बगल में रह रहे एक परिवार के साथ योगेश की कहासुनी हो गई।

थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने योगेश पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। वह बचकर सड़क की तरफ भागा। इस दौरान उसे ट्रक ने रौंद दिया। वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉस्पीटल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *