संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 16 Sep 2024 12:14 AM IST


Youth attacked with sharp weapon, dies

Trending Videos



सिढ़पुरा। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र में एटा-गंजडुंडवारा मार्ग पर काली नदी पुल के समीप रविवार की देर रात आठ बजे के करीब एक युवक पर अज्ञात ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक को लोगों ने देखा और पुलिस को घटना की सूचना दी। माैके पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण और हमलावर के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही।

Trending Videos

मृत युवक हिरदेश (32) पुत्र प्रेम सिंह सिढ़पुरा थाने के कलानी गांव का निवासी था। युवक के चेहरे सहित शरीर पर धारदार हथियार से हमले किए गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी सिढ़पुरा भिजवाया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान घायल युवक यह बताने की स्थिति में नहीं था कि उस पर किसने हमला किया है। पुलिस ने उसके परिजन को घटना की सूचना दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमलावर कौन था और घटना के पीछे क्या कारण हैं। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *