{“_id”:”66e211bb0affadb94007c934″,”slug”:”youth-dies-after-falling-into-well-under-suspicious-circumstances-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-390818-2024-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना के नया खेड़ा गांव में कुएं से युवक का शव बरामद हुआ। युवक के पांव एक रस्सी से बंधे थे। पुलिस का कहना है कि पांव फिसलने से वह कुएं में जा गिरा लेकिन, पांव के बंधे होने का जवाब उसके पास नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। नया खेड़ा गांव निवासी इंदर राजपूत (30) पुत्र वीर राजपूत घर में खेती-किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार दोपहर से उसका पता नहीं चल रहा था। काफी देर तलाशने के बाद कुएं के पास उसकी चप्पल एवं कपड़े दिखाई पड़े। कुंए में देखने पर उसका शव नजर आया। सूचना पर बबीना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। बाहर निकालने पर उसके पांव बोरे से बनी रस्सी से बंधे मिले। उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
