
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास मैदान से एक युवक की लाश बरामद हुई है। लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
सीपरी बाजार के पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी अभिषेक तिवारी (28) पुत्र नंदकिशोर तिवारी रेलवे स्टेशन पर सामान बेचता था। सोमवार रात वह घर लौटकर नहीं गया। सुबह उसका शव मैदान पर पड़ा हुआ मिला। शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले लेकिन, परिवार के लोगों का कहना है उसकी हत्या की गई। नवाबाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही बात मालूम चल सकेगी।
