फाइल फोटो

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर के हंसारी में घर से करीब दो सौ मीटर दूर नाले से युवक का शव बरामद हुआ। उसके सिर एवं चेहरे में चोट के निशान मिले हैं। उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

प्रेमनगर के हंसारी निवासी शनि जायसवाल (30) पुत्र भीम सिंह प्राइवेट काम करता था। उसकी पत्नी रूबी की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपनी बहन के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम घर आने के बाद शनि पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ घूमने निकल गया। रात करीब 8:30 बजे दोनों घर के आसपास घूमते रहे। उसके बाद युवक चल गया लेकिन शनि लौटकर घर नहीं आया। सुबह मोहल्ले के लोगों ने शनि का शव नाले के अंदर पड़ा देखा।

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नाले से शव बाहर निकवाया। सिर एवं चेहरे पर चोट के कई निशान मिले। थाना प्रभारी के मुताबिक, मालूम चला कि शनि ने अपने दोस्त के साथ शराब पी थी। इसके बाद दोनों घूम रहे थे। आशंका है कि उसी दौरान नाले में गिर जाने से शनि की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *