संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Fri, 12 Jul 2024 03:10 AM IST

Youth drowned under suspicious circumstances in Gomti, search continues

नदी में तलाश करते गोताखोर, मौके पर जमा भीड़

मुसाफिरखाना (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के गाजनपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक संदिग्ध हालात में गोमती नदी में डूब गया। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे हुए युवक की तलाश में करा है, लेकिन पता नहीं चल सका था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

थाना क्षेत्र का गाजनपुर गांव गोमती नदी के किनारे बसा है। गांव नसीम अहमद (25) बृहस्पतिवार को गाेमती नदी के किनारे मछली पकड़ने गया था। तभी वह संदिग्ध हालात में डूबने लगा। उसे डूबता देख आस-पास मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। लोगों ने पुलिस व परिजनों को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी। एक किमी के दायरे में डूबे व्यक्ति की खोज की जा रही है।

दूसरी जगहों से गोताखोरों को बुलाया गया है। तलाश जारी थी, लेकिन युवक का पता नहीं चला सका था। ग्रामीणों के अनुसार नसीम के पिता की मृत्यु पहले हो चुकी है। नसीम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एसएचओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक डूबे युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *