Youth missing for 15 days murdered, body wrapped in net and thrown in Ganga, hands and legs were tied

सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर के नवाबगंज इलाके में दो मई से लापता युवक शव गंगा में उतराता मिला। हत्यारों ने उसके हाथ पांव बांधकर उसे जाल में लपेटने के बाद रस्सी से पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिया था। परिजनों ने मृतक की पहचान करने के बाद क्षेत्र के कुछ लोगों पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवाबगंज के शिवदीन पुरवा कटरी नवाबगंज निवासी सुरेंद्र कुमार निषाद (25) खेती व मजदूरी करता था। परिवार में मां लक्ष्मी, भाई संजू, संजीव, सुरेंद्र, नरेंद्र, सोनू और रवि है। भाई सुनील ने बताया कि दो मई को सुरेंद्र कटरी जाने के लिए कहकर निकला था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें