मथुरा में ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। मामले की जांच की जा रही है।


youth threatened to kill former ED deputy director over phone In Mathura

ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सुरेश सिंह
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में बसपा से लोकसभा प्रत्याशी रहे एवं ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर को युवक ने फोन पर जान से मारने धमकी दी। साथ ही बच्चों का अपहरण करने को धमकाया। मामले को लेकर उनके भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos

मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला अक्खा गांव निवासी सुरेश सिंह सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह बाबा कढ़ेरा सिंह शिक्षण संस्थान के चेयरमैन हैं। बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे उनके फोन पर कॉल आई। युवक ने ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सुरेश सिंह को जान से मारने और बच्चों का अपहरण करने की धमकी दी। इससे परिवार सहित शिक्षण संस्थान में खलबली मच गई। 

धमकी भरी कॉल को लेकर उनके भाई प्रहलाद सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं सुरेश सिंह का कहना है कि एक युवक अलग-अलग नम्बरों से फोन करता है। मुझे जान से मारने और स्कूल के बच्चों को अपहरण करने की धमकी देता है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि सेवानिवृत्त अधिकारी को फोन पर कोई जान से मारने की धमकी का मामला संदिग्ध है। मामला लेनदेन का बताया जा रहा है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें