युवक ने आरोप लगाया कि दबंग गांव में रहने की एवज में खेत में बेगारी करने के लिए धमकाते हैं। बात न मानने पर आरोपियों ने उसे यातानाएं दी। इसके बाद सिर मुंड दिया।
{“_id”:”671b53fca31eecbb7c0955de”,”slug”:”youth-was-brutally-held-hostage-for-not-obeying-in-jhansi-2024-10-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video: बेगारी करने से मना करने पर युवक को बंधक बनाकर सिर मूंडा, इतने से भी मन न भरा तो किया एक और घिनौना काम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

युवक की बर्बरता
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के सीपरी बाजार के पाडरी गांव का एक वीडियो सामने आया है। बेगारी करने से मना करने पर युवक को दबंगों ने अपने घर में बंधक बनाकर पहले जमकर पीटा। इसके बाद सार्वजनिक तौर पर सिर मूंड दिया और पूरे गांव में उसका जुलूस निकाला। अपमानित युवक ने पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई लेकिन, मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने पूरे मामले को बेहद हल्के अंदाज में निपटा दिया। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस दोबारा से हरकत में आई है।