Zakir was returning with food in Agra when container was crushed

जाकिर की फाइल फोटो, कंटेनर को रोकने का प्रयास करते लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम शराब के नशे में कंटेनर चालक ने 18 वाहनों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कंटेनर से हुए हादसे में मरने वाले जाकिर खाना लेकर लौट रहे थे। मौत का कंटेनर आया। उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 

स्टोनमैन कंपनी के इंजीनियर धर्मेंद्र ड्यूटी करके आ रहे थे। वह भी हादसे का शिकार हो गए। परिवार के लोगों को खबर मिली तो कोहराम मच गया। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई।इस्लाम नगर निवासी जाकिर के भाई आमीन ने बताया कि वह भाई के साथ गर्म कपड़ों की बिक्री करते थे। 

इसके लिए सिकंदरा चौराहे के पास सड़क किनारे पर सेल लगा रखी थी। शाम को भाई जाकिर खाना लेने के लिए बाइक से निकले थे। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास ढाबे पर गए थे। वापस आते समय बाईंपुर मोड़ के पास कंटेनर ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फोन से उनको हादसे की जानकारी दी।

वहीं दयालबाग के कबीर नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टोनमैन कंपनी में इंजीनियर थे। शाम को ड्यूटी करने के बाद घर के लिए बाइक से आ रहे थे। बाईंपुर मोड़ पर कंटेनर बाइक सहित रौंदता हुआ निकल गया। उनकी भी मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार शादीशुदा थे। पत्नी नंदनी, 4 साल की बेटी दीपांशी और 2 साल की बेटी पायल हैं। पत्नी को पति की मौत का पता चला तो बेहाल हो गई। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

10 मिनट में चार जगह हादसे

 

  • शाम 6:50 बजे : कैलाश मोड़ के पास पहले दो कार, मेटाडोर और एक बाइक में टक्कर मारी।
  • 6:52 बजे : बाईंपुर मोड़ के पास दो बाइक, दो कारों को टक्कर मारी।
  • 6:53 बजे : सिकंदरा थाने के सामने वाहनों में टक्कर मारी।
  • 6:55 बजे : सिकंदरा चौराहे के पास कई वाहनों को चपेट में ले लिया।
  • 7:00 बजे : गुरुद्वारा गुरु का ताल सर्विस रोड से होते हुए वाहनों को टक्कर मारने के बाद दक्षिणमुृखी हनुमान मंदिर पर रुक गया।
  • 7:05 बजे : यातायात पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्होंने चालक को पकड़ लिया।
  • 7:15 बजे : डीसीपी सिटी सूरज राय सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई।
  • 7:30 बजे : वाहनों की लाइन लग गई। तकरीबन 30 मिनट तक जाम लगा रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें