झांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की चुनाव लड़ने की इच्छा होती है। टिकट न मिलने से असंतुष्ट ज्यादातर कार्यकर्ता अब संगठन के निर्णय के साथ हैं और पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी को ही चुनाव जिताने में जुट गए हैं। पार्टी के कुछ लोग विद्रोही प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, वह अब भाजपा का हिस्सा नहीं हैं। इन्हें बाहर किया जाएगा। वह शनिवार को निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जब उनसे सवाल पूछा गया कि अगर भाजपा का कोई बागी चुनाव जीतता है तो उसकी पार्टी में एंट्री होगी या नहीं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि भविष्य की राजनीति के बारे में आज नहीं बता सकते। कैबिनेट मंत्री नंदकिशोर गुप्ता नंदी की नाराजगी के सवाल पर बोले कि भाजपा में लोकतंत्र है और सभी को विचार रखने का अधिकार है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विकास के एजेंडे और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर चुनाव मैदान में है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।

मतदान के लिए वोटर को घर से निकालें

झांसी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पहले झांसी मंडल और फिर महानगर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ निजी होटल में बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में बूथ मैनेजमेंट करना बहुत जरूरी है। सभी कार्यकर्ता मतदान के दिन भाजपा के वोटरों को मतदान के लिए घर से निकालें। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी की दो मई को होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक जवाहर राजपूत, विधायक राजीव सिंह पारीछा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, सुमन पुरोहित, रामतीर्थ सिंघल, अंकुर दीक्षित, रोहित गोठनकर, सौरभ मिश्रा, अपर्णा दुबे, प्रियांशु डे, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *