
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर लंभुआ में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी के समर्थन में लोगों में जोश भरने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में खाली प्लाट को कब्जा कर लिया जाता था। गुंडे माफिया हावी रहते थे और हवा में बंदूकें लहराते थे। अब माफिया राज समाप्त हो गया है और कानून का राज स्थापित हो गया है।
उन्होंने कहा कि नगर विकास के लिए हम केंद्र प्रदेश से रकम ला सकते हैं। अगर जीत भाजपा की होगी तो योगी मोदी की जीत होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में सभी गांव में पंचायत भवन जगमगा रहे हैं। प्राथमिक स्कूलों की स्थिति में सुधार हुआ है। मुस्लिम महिलाओं के भले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काम किया। अब प्रदेश के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है।
ये भी पढ़ें – सांसद बृजभूषण बोले, इस्तीफा देने का मतलब है आरोपों को स्वीकार कर लेना, मुझे जांच एजेंसी पर भरोसा
ये भी पढ़ें – लखनऊ नगर निगम: दूसरे दलों के बागियों से खुद को मजबूत कर रही भाजपा, इस बार पार्षदों की संख्या बढ़ाने पर जोर
विकास के मुद्दे पर पूरे राष्ट्र में हम नंबर एक पर हैं। उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र में भी नंबर एक पर पहुंच रहा है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी विजय प्रताप त्रिपाठी के समर्थन में मतदान करने की अपील की और कहा कि लंभुआ के विकास के लिए वोट करें।
जनसभा को विधायक सीताराम वर्मा, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, राजेश अग्रहरी, विजय प्रताप सिंह, डॉ के पी सिंह, राज कुमार अग्रहरी, आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।