अंबेडकर नगर में ग्रामीणों ने चंदा कर खराब सड़क ठीक।

अंबेडकर नगर के जलालपुर ब्लॉक में फतेहपुर मोहितपुर से महजिदपुर जाने वाली सड़क सालों से खराब थी। जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने पर ग्रामीणों ने खुद चंदा इकट्ठा कर सड़क को गड्ढा मुक्त किया।

.

यह रास्ता महजिदपुर जाने वाला मुख्य मार्ग है। खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही थी।

ग्रामीणों ने मिलकर इस काम को अंजाम दिया। इनमें अमन वर्मा, मोनू शर्मा, प्रमोद शर्मा, इंद्रजीत वर्मा, राजेश वर्मा, मनोज वर्मा, चंद्र मोहन पाल, गौरी शंकर यादव, बृजेश यादव, रामू वर्मा, हेमंत वर्मा, त्रिवेणी पाल, लालमन, आदर्श पटेल, जितेंद्र शर्मा और अखिलेश वर्मा शामिल थे। इन सभी के सहयोग से रास्ते में रवीश गिराकर उसे ठीक किया गया।

सोहगुपुर के पूर्व प्रधान इंद्रजीत वर्मा की अगुवाई में यह श्रमदान किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक राकेश पांडे और जिला पंचायत सदस्य पुंडरी गौतम ने क्षेत्र के विकास में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसी से परेशान होकर ग्रामीणों ने खुद यह रास्ता बनाने का काम किया।



Source link