जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका देवर बाल-बाल बच गया।

.

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ग्राम कैथेरी के नजदीक की है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के सलेत्रा गांव निवासी रामश्री साहू (48) पत्नी घनश्याम साहू अपने देवर रामनरेश के साथ बाइक से जालौन जा रही थीं। दोनों एक रिश्तेदार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जब वे उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर ग्राम कचहरी के पास पहुंचे, तभी झांसी की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर लगते ही रामश्री सड़क पर गिर गईं और ट्रक उनके ऊपर से निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा देवर रामनरेश हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही चालक की पहचान कर तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे में महिला की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।



Source link