दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए दो कमरबंद, तीन जोड़ी पायल, आठ जोड़ी बिछिया, दो बेसर, एक लेडीज अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स और सोने का एक ओम बरामद किया है। बरामद जेवरों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
सीओ सदर सिमरन सिंह ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को झांसी कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हंसारी बृजेश साहू, उपनिरीक्षक आशीष शर्मा समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।
