एटा में अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत।

एटा जिले के आवागढ़ थाना क्षेत्र में नगला माधो के पास एक पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 वर्षीय जीतू पुत्र विनोद की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रदीप पुत्र राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बे

.

यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है, जब दोनों युवक अपने गांव से बसुंधरा जा रहे थे।

एटा में दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, साथी अस्पताल में भर्ती।

एटा में दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, साथी अस्पताल में भर्ती।

राहगीरों की सूचना पर आवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक जीतू के चाचा राहुल यादव ने बताया कि रात में एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है। आवागढ़ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।



Source link

अभी अभी की खबरें