जागरण संवाददाता, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव सोमवार को मूसानगर में पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुईं। उनसे सपा नेता आजम खां की रिहाई को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मेरा मानना है कि कथा सुननी चाहिए। ऐसे असुर के बारे में बात करने की जरूरत नहीं है।’
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नाम लिए बिना अपर्णा ने कहा कि सपा हमेशा से महिला विरोधी रही है। पार्टी ने केवल अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाया है।
इसके उलट, नए संसद भवन के उद्घाटन के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस पहले विधेयक को पारित कराना चाहते थे, वह नारी शक्ति अधिनियम था। अपर्णा यादव सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। पिछले दिनों प्रतीक की मृत्यु हो चुकी है।
