अमेठी में त्योहारों से पहले प्रशासन मिलावटखोरों पर सख्त हो गया है। लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ मिलें, इसके लिए डीएम शशांक चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को 20-20 दुकानों पर छापा मारने के निर्देश दिए।

.

पूरे जिले में नकली और मिलावटी खाने के खिलाफ अभियान चलेगा। विभाग की छापेमारी और सैंपल लेने के काम की समीक्षा हुई। हर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने इलाके की कम से कम 20 दुकानों पर छापा मारेगा, साथ ही हर एसडीएम के साथ मिलकर 5-5 संयुक्त छापे भी होंगे।

कार्रवाई निष्पक्ष हो, पर मिलावट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। त्योहारों में मिठाई, डेयरी, होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, दूध केंद्रों, मिड-डे मील और सरकारी राशन दुकानों की गहन जांच होगी। सैंपल लैब भेजे जाएंगे।

मिलावटखोरों की दोबारा जांच होगी

स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर खास चिंता जताई गई। अचानक जांच कर सफाई देखने को कहा गया। अखबार या प्रिंटेड कागज में खाना पैक करने पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलेगा, क्योंकि इसकी स्याही सेहत के लिए खतरनाक है।

पहले से पहचाने गए मिलावटखोरों की दोबारा जांच होगी। अदालतों में अटके मामलों में ठीक से पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। बैठक में एडीएम ज्योति सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।



Source link

अभी अभी की खबरें