{“_id”:”6ae5f0731eaf83ec3a074e53″,”slug”:”ayodhya-ram-mandir-doors-to-open-at-4-am-starting-sunday-darshan-to-begin-at-7-am-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अयोध्या: रविवार से सुबह चार बजे खुलेंगे राम मंदिर के पट, सात बजे से होंगे दर्शन, ये है नया शेड्यूल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अयोध्या के रामलला।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
ऋतु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला की दैनिक पूजा, आरती, भोग, विश्राम एवं दर्शन की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था रविवार यानी एक नवंबर से लागू होगी। वर्तमान में मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं।
नई दिनचर्या में यह समय क्रमशः सुबह चार बजे और रात 10 बजे होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने नई समय सारिणी तैयार की है। नई समय सारिणी में सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ होंगे।
ये भी पढ़ें – यूपी: ‘अगले 30 साल तक यूपी से भाजपा जाएगी नहीं सपा आएगी नहीं’, डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश पर पलटवार
ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव: कांग्रेस ने सपा को सौंपी विधानसभा सीटों की लिस्ट, सवा सौ से ज्यादा सीटों पर लड़ने की जताई इच्छा
दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक श्रीरामलला का विश्राम रहेगा। अब तक रामलला को केवल 30 मिनट का ही विश्राम दोपहर में मिलता था। रात में 9:15 बजे तक दर्शन होंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती होगी तथा 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
एक नवंबर से ये होगी रामलला की दिनचर्या
पट खुलना– सुबह 4:00 बजे।
मंगला आरती– सुबह 4:30 बजे।
दर्शन प्रारंभ– सुबह 07:00 बजे।
प्रातः बालभोग– सुबह 8:00–8:10 बजे।
मध्याह्न विश्राम-12:30–1:30 बजे।
शयन आरती– रात 9:30 बजे।
पट बंद– रात 10:00 बजे।

