उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में मकान खाली कराने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. भरवारी निवासी मानस आर्य ने किरायेदार सरवर अली पर मकान खाली नहीं करने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उसे अतीक अहमद का नाम लेकर डराया गया और असलहे भी दिखाए गए. अब उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.
#kaushambi #uttarpradesh #yogiadityanath #upcrime #dynamitenews | Dynamite News Hindi