बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादलों के तहत बुलंदशहर जिले में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। जिले में तैनात पांच सीओ को गैर जनपद स्थानांतरित किया गया है। वहीं, उनके स्थान पर दूसरे जिलों से चार नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
इन पांच सीओ का दूसरे जिलों में तबादला
तबादला सूची के अनुसार सीओ सिटी प्रखर पांडेय को मऊ, सीओ खुर्जा अनिल कुमार शाही को मुजफ्फरनगर, सीओ स्याना रामकरण को लखनऊ, सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह को बरेली और सीओ शोभित कुमार को कानपुर देहात भेजा गया है।
चार नए अधिकारियों की बुलंदशहर में तैनाती
बुलंदशहर में नए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। अमरोहा से श्रीमती अंजलि कटारिया, प्रयागराज से अजेंद्र यादव, वाराणसी से अनिल कुमार पांडेय और गौतमबुद्ध नगर से विवेक रंजन राय को बुलंदशहर भेजा गया है।
जिले में पांच सीओ के स्थानांतरण और चार नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।
