Become a voter after turning 18 and strengthen democracy

फोटो :30: जागरूकता रैली में शामिल डीआईओएस, बीएसए व स्कूली बच्चे। स्रोत : जागरूक पाठक

कन्नौज। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करना जरूरी है। इसे लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शहर में परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा छिबरामऊ में डायट के प्रशिक्षुओं ने जागरूकता रैली निकाल कर आमजन को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।


नगर में अमर जवान ज्योति से विनोद दीक्षित अस्पताल तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने किया। नगर पालिका परिषद कन्नौज, छिबरामऊ, गुरसहायगंज एवं तिर्वा के सहयोग से आयोजित इस अभियान में बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने घर-घर तक लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकों में निहित है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी नागरिकों से विशेष अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।



Source link