Celebrated the birth anniversary of Khatu Shyam

श्याम मंदिर में भजन प्रस्तुत करते गायक पंकज सोनी। स्रोत: सोशल मीडिया 

गोंडा। बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार रात भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर भक्ति के रंग में सराबोर रहा। स्थानीय गायकों की प्रस्तुतियों के बाद कोलकाता से आए गायक पंकज सोनी ने अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि श्याम भक्त देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। इसके बाद केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। बाबा खाटू श्याम और श्री राणी सती दादी का भव्य दरबार सजाया गया था। मंदिर कमेटी की ओर से पुजारी द्वारका प्रसाद पाठक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर, अयोध्या और लखनऊ समेत आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उमेश शुक्ल, महंत पूजा मिश्रा, सुरेश भावसिंहका, लक्ष्मी सिंह, रीता, सुशील पचेरिया, विमलेश सिंघल, गोविंद जालूका, प्रदीप गोयल, लल्ला मित्तल, विशाल बंसल, पुनीत बंसल, मयंक अग्रवाल, अरिहंत जैन, राजू मित्तल, गोकुल शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।




Source link