UP: Door-to-Door Buyers Hunting Old Mobiles; Don’t Sell Your Data & Identity With Phone

फाइल फोटो।
– फोटो : Amar Ujala AI

विस्तार

अब तक आपने गली-मोहल्लों में फेरी लगाकर रद्दी, पुराना लोहा और कबाड़ खरीदने वालों की आवाज सुनी होगी लेकिन अब इन गलियों में एक नई आवाज भी गूंज रही है। खराब मोबाइल बेचो… छोटा मोबाइल 20 से 50 रुपये और बड़ा मोबाइल 100 से 200 रुपये में… फेरी लगाने वाले घर-घर से पुराने मोबाइल खरीद रहे हैं। 




लोग भी बेकार हो चुके फोन उनके हाथों में थमा दे रहे हैं लेकिन शायद ही कोई सोचता हो कि उनके बेचे गए मोबाइल में मौजूद निजी जानकारियां किसी के हाथ लग सकती हैं और उनका इस्तेमाल किस खतरनाक मंसूबे के लिए किया जा सकता है।



Source link