Engineering college athletes won 12 medals

गोरखपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मानित किए गए ​खिलाड़ी। स्रोत: सोशल मीडिया

गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आईटीएम, गोरखपुर में आयोजित जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, छह रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।


बालिका वर्ग की बास्केटबॉल और वॉलीबॉल टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग की टेबल टेनिस टीम और 100 मीटर दौड़ में अर्पित वार्ष्णेय ने भी स्वर्ण पदक जीता। शतरंज में पल्लवी गुप्ता, 400 मीटर रिले में आयुषी शर्मा, सृष्टि सिंह, दीपाली गुप्ता और अश्मेता पांडेय की टीम ने रजत पदक जीता। 200 मीटर दौड़ में अर्पित वार्ष्णेय, बालिका बैडमिंटन में पलक सिंह, सविता कुमारी, अमृता सोनकर और आस्था शर्मा की टीम ने रजत पदक जीता। चक्का फेंक में विकास कुमार यादव (बालक वर्ग) और मुस्कान मिश्रा (बालिका वर्ग) ने भी रजत पदक हासिल किया। ऊंची कूद में सर्वेश यादव और बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रीति यादव ने कांस्य पदक जीता।

इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. भारतेन्दु नाथ मिश्र ने खिलाड़ियों को बधाई दी। डॉ. सरबप्रीत सिंह, पल्लवी सिंह, अभिषेक वर्मा, पंकज राय और मिथलेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। (संवाद)



Source link