बहराइच। एनडीपीसी एक्ट के तहत जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी वर्ष 2005 में जेल से भाग गया था। कई वर्षों की खोजबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल रहा था। डीआईजी देवीपाटन मंडल की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

धनौली, थाना मटेरा निवासी शमीम को पुलिस ने वर्ष 2005 में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। जिला कारागार में निरुद्ध रहने के दौरान ही वह एक दिन पुलिस कर्मियों को चकमा देते हुए भाग गया। लंबे समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।

आरोपी की गिरफ्तारी पर डीआईजी ने इनाम भी घोषित किया था। शनिवार को कोतवाली देहात पुलिस व स्वॉट टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link