गोंडा। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन और निर्धारित खुराक का पालन न करना गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है। इससे बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीवों में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने लगती है। इसे एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) कहते हैं। यह बात स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. संतोष कुमार वर्मा ने कही।


मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से विश्व एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें एमबीबीएस के 2025 बैच के छात्र-छात्राओं को एएमआर के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)



Source link