संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

Updated Sat, 21 Nov 2026 11:22 PM IST


200 schools have not yet submitted the list of candidates for board examinations



गोंडा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के बीच जिले के 200 माध्यमिक विद्यालयों ने अब तक नामावली जमा नहीं की है। जिले के 515 विद्यालयों में से इन विद्यालयों की लापरवाही पर डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने नोटिस जारी करने की बात कही है। इसके बाद भी नामावली नहीं जमा करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने सभी सहायता प्राप्त अशासकीय और मान्यता प्राप्त वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 23 नवंबर तक नामावली जमा करने का निर्देश दिया है। इसमें हाईस्कूल और इंटर के संस्थागत परीक्षार्थियों की नामावली संबंधित प्रमाणपत्रों और साक्ष्यों के साथ दो प्रतियों में देनी होगी। कक्षा नौ और 11 के लिए अग्रिम पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की नामावली भी जमा करनी होगी। (संवाद)




Source link