He killed his wife by striking her with an axe in front of their children

सुमन शुक्ला की फाइल फोटो व घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग। संवाद

माधोपुर/दुबहा बाजार/रुपईडीह। कौड़िया थाना क्षेत्र के कोटिया मदारा गांव में शुक्रवार रात पति ने बेटे और बेटी के सामने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना के समय बच्चे मां के साथ सो रहे थे। बेटे ने पिता को मां पर हमला करते देखा। इसके बाद उसने फोन कर नानी को जानकारी दी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति और सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।


कोटिया मदारा निवासी मनोज कुमार शुक्ला की शादी करीब 15-16 साल पहले सुमन शुक्ला (34) से हुई थी। उनके 14 वर्षीय बेटा और चार साल की बेटी है। शुक्रवार को सुमन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थीं। तभी घटना हुई।

सुमन की मां सीतावती तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे नाती ने फोन किया। उसने बताया कि पिता मनोज कुल्हाड़ी से मां सुमन के सिर पर वार करके भाग गए हैं। सूचना पर सीतावती परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचीं। वहां सुमन बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थीं। उनकी मौत हो चुकी थी। सीतावती ने आरोप लगाया कि मनोज नशे का आदी है और दो साल से सुमन को परेशान कर रहा था। सुमन की सास उस पर चोरी और अन्य आरोप लगाती थी। इसके बाद मनोज को बुलाकर उसकी पिटाई कराई जाती थी। इसी घरेलू विवाद के चलते घटना हुई है। एएसपी (पश्चिमी) नितेश सिंह ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर पति मनोज और उसकी मां राजपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी मनोज को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

सुमन शुक्ला की फाइल फोटो व घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग। संवाद

सुमन शुक्ला की फाइल फोटो व घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें