शाहजहांपुर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 40 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।

जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कक्यानी निवासी गोविंदा जाटव के खिलाफ गढ़ियारंगीन थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वादी ने पुलिस को बताया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को आरोपी 13 जनवरी 2021 को बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने मामले में धारा 363, 366, 376 आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले में पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ नौ गवाहों को अदालत में पेश कराया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्णलीला यादव ने गोविंदा जाटव को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।



Source link

अभी अभी की खबरें