Body of married woman found hanging; dowry death alleged

गांव नवदिया ओरीलाल निवासी हिमांशी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

खुटार। गांव नवदिया ओरीलाल निवासी दुर्गेश कुमार की पत्नी हिमांशी देवी (20) की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव दोपहर एक बजे घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


गांव नवदिया ओरीलाल निवासी सुनील कुमार की पुत्री हिमांशी की शादी गांव के ही दुर्गेश कुमार के साथ मई में हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दुर्गेश अपने पिता रामसिंह और पत्नी हिमांशी के साथ रहते हैं। शनिवार को दुर्गेश खुटार के नखासा बाजार गए थे और राम सिंह गन्ना छीलने गए थे। रामसिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे वह घर पहुंचे और बहू से खाना मांगा, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर खुद ही खाना परोसकर खा लिया।

कुछ देर बाद वह किसी काम से कमरे में गए तो दीवार में लगी मोटी कील के सहारे रस्सी से पुत्रवधू का शव फंदे से लटक रहा था। शव के पैर जमीन से लगे थे। राम सिंह के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग और मायके पक्ष से लोग मौके पर पहुंचे। राम सिंह ने पुत्रवधू का शव फंदे से उतार लिया।

हिमांशी के चाचा प्रदीप की सूचना पर खुटार थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर जांच की। हिमांशी की मौत की सूचना पर मजदूरी करने दिल्ली गए हिमांशी के पिता सुनील कुमार भी घर के लिए रवाना हो गए हैं।

कार्यवाहक सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

गांव नवदिया ओरीलाल निवासी हिमांशी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

गांव नवदिया ओरीलाल निवासी हिमांशी का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन



Source link