A watchman lost his life due to an electric shock

प्रिंस तिवारी। फाइल फोटो 

रुपईडीह। सरयू नहर खंड चार के परसा हेड द्वितीय गेट पर तैनात चौकीदार प्रिंस तिवारी (25) की शनिवार को करंट लगने से मौत हो गई। नहर और माइनर की सफाई के बाद कार्य की माप करते समय फीता बिजली की लाइन से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। माैके पर ही उसकी माैत हो गई।


खरगूपुर के कंचनपुर फरेंदा शुक्ल गांव निवासी प्रिंस के पिता राजेंद्र प्रसाद तिवारी उर्फ सिपाही लाल भी सिंचाई विभाग में चौकीदार हैं। वह परसा हेड प्रथम पर तैनात हैं। उनका इकलौता बेटा प्रिंस परसा हेड द्वितीय गेट पर ड्यूटी करता था।

प्रिंस की मौत से पत्नी पूनम देवी, मां स्वरूपा देवी और पिता राजेंद्र प्रसाद का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिंस के दो पुत्र हैं। चार वर्षीय आनंद और तीन वर्षीय अश्विनी हैं।

खरगूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, अधीक्षण अभियंता विद्युत सुशील कुमार यादव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी की जा रही है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link