Encounter with criminals who had gathered to commit a theft; one sustained a gunshot wound to the leg.

– फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ में पारा के सदरौना में रविवार रात चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए चार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया है।


डीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मानक नगर निवासी आरिफ है। उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। डीसीपी ने बताया कि पारा पुलिस को रविवार रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग  वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने के लिए सदरौना स्थित आम के बाग में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए हैं। पुलिस ने एसओजी टीम से संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे से पहले ही सुभासपा-निषाद पार्टी में रार, इन दो सीटों पर राजभर ने ठोका दावा



ये भी पढ़ें – यूपी: मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरिफ के गोली लग गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वह साथियों के साथ शराब की दुकानों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। एक सप्ताह पहले उसने आलमनगर में शराब की दुकान में चोरी की थी। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के पास पुलिस को दो मोटरसाइकिल एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।



Source link